फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case: Final arguments continue, Mukhtar Ansari is the main accused

अवधेश राय हत्याकांड: अंतिम बहस जारी, मुख्तार अंसारी है मुख्य आरोपी, कोर्ट ने सुनवाई के लिए दी ये तारीख

Sat, 06 May 2023 04:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 04:19 PM IST
सार

लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case: Final arguments continue, Mukhtar Ansari is the main accused
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में लंबित चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तरफ से अंतिम बहस जारी है, आरोपी मुख़्तार के अधिवक्ता ताराचंद ने अपना बहस पूरा कर लिया,जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की बहस अभी जारी है। जिसके बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 11 मई नियत कर दी। 

विज्ञापन

बता दें कि लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अबियोजन की बहस पूरी होने के बाद कई तारीखों में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता ताराचंद ने अपनी बहस पूरी किया,जबकि स्थानीय अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की बहस जारी है। उधर सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी भी बांदा जेल से जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग पेश होकर बहस को सुन रहे थे और बीच-बीच में अपनी बात न्यायालय व अपने अधिवक्ता के समक्ष रख रहे थे। वहीं सुनवाई के दौरान अदालत में वादी पक्ष के अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह के साथ एडीजीसी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed