{"_id":"637e09d0297b0141fd182de0","slug":"awadhesh-rai-murder-case-evidence-proceedings-completed-now-mukhtar-ansari-statement-recorded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवधेश राय हत्याकांड: 31 साल पुराने केस में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी, अब दर्ज होगा मुख्तार अंसारी का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधेश राय हत्याकांड: 31 साल पुराने केस में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी, अब दर्ज होगा मुख्तार अंसारी का बयान
Wed, 23 Nov 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:24 PM IST
सार
वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। 31 साल पुराने इस मामले में बुदवार को साक्ष्य की कार्यवाही पूरी हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी हो गई। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) की अदालत ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी के बयान के लिए अगली तिथि 30 नवंबर नियत की है। सुनवाई के दौरान बांदा जेल से प्रकरण में आरोपी मुख्तार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ।
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के दौरान एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय ने मौखिक रूप से कहा कि अब अभियोजन की ओर से सभी साक्ष्य पूर्ण हो गए हैं। वहीं वादी अजय राय के अधिवक्ताओं अनुज यादव व विकास सिंह की ओर से भी इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि अब कोई अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करना है।
विज्ञापन
अदालत ने प्रार्थना पत्र के अवलोकन व एडीजीसी के मौखिक कथन को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य की कार्यवाही समाप्त करते हुए आरोपी मुख्यार के बयान के लिए 30 नवंबर की तिथि नियत कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
आवास के गेट पर ही गोली मारकर हुई थी हत्या
तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवधेश राय के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।