{"_id":"5c86592bbdec221425445b60","slug":"auto-rickshaw-accident-five-student-injured-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में छात्रों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, चालक समेत पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में छात्रों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, चालक समेत पांच बच्चे घायल
Mon, 11 Mar 2019 06:18 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार को खतरा जानते हुए भी लोग धीमी गति से गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार के कारण पलट गया। जिसमें सवार छात्र और छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे में चालक और एक छात्रा की हलत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को अमड़ा गांव स्थित पुलिया के पास सवारियों से भरा आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सैयदराजा क्षेत्र के औरइया गांव निवासी आटो चालक संदीप (28) आटो रिक्शा लेकर अमड़ा से सैयदराजा जा रहा था। इसी दौरान अमड़ा गांव के पास प्रगतिशील इंटर कॉलेज अमड़ा अध्ययनरत भदखरी गांव के छात्र छात्राएं टेंपों में सवार हो गए।
विज्ञापन
ऑटो कुछ आगे बढ़ा ही था कि अमड़ा गांव में पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में आटो चालक संदीप के साथ सवार कुसुम(12), अभिलाषा(12), अंशु(12), चांदनी(12), संजय(12) घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को दूसरे साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पाकर छात्र-छात्राओं के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। चालक के कमर में जहां गंभीर चोट आई थी, वहीं छात्रा सुमन के सिर में अंदरूनी चोट लगी है। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।