फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto and tractor collide, one dead family cremated the body without informing police

Varanasi News: ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, पुलिस को बिना बताए परिजनों ने दाह संस्कार किया

Sun, 06 Apr 2025 06:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

अदलपुरा शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच ऑटो व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई जिसमें एक की मौत हो गई और एक को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पुलिस को बिना बताए दाह संस्कार किया।

विज्ञापन
Auto and tractor collide, one dead family cremated the body without informing police
मृतक का फाइल फोटो, घर पर मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जंसा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी जियुतलाल लाल उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामजीत अपने अन्य तीन साथियों के साथ शनिवार को रात 10:00 बजे निजी ऑटो से अदलपुरा स्थित शीतला धाम दर्शन करने के लिए गए थे जहां से रविवार को भोर में वापस हो रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही राजा तलब थाना क्षेत्र के मातल देई पुलिस चौकी से 500 मी पहले पहुंचे ही थे कि अदलपुरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिस ऑटो में सवार जियूत लाल तथा विजय कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


जियूत लाल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि विजय कुमार का पैर कमर के पास से टूट गई जिन्हें जंसा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम दास संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दो भाइयों में छोटा था मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था वही मां महराजी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed