{"_id":"5454b77163096f9257a6abb0fa69f565","slug":"australian-woman-not-infected-by-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती आस्ट्रेलियाई महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती आस्ट्रेलियाई महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद भिखारीपुर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती आस्ट्रेलियाई महिला एंटोनेट जॉय सिंगल (54) की हालत में सुधार हो रहा है। शुरुआती जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। उसका इलाज कर रहे डाक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को जो दो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें एच वन-एन वन वायरस निगेटिव पाया गया है जबकि एक और जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
डाक्टर ने बताया कि मंगलवार की रात 8.45 बजे इन्हें जुकाम और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस महिला मरीज को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान की मंगलवार रात आठ बजे आपात लैंडिंग की बात सामने आई थी। जिसे एयरपोर्ट प्रशासन ने बेबुनियाद बताया है।
मिली जानकारी के अनुसार एंटोनेट अपने पति मालकम जो रिलायंस कंपनी में ही बड़े ओहदे पर हैं, के साथ चार दिन पूर्व वाराणसी घूमने आई थी। मंगलवार को जुकाम और तेज बुखार की शिकायत के बाद मालकम ने एंटोनेट को भिखारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को दिन में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एंटोनेट को वेंटीलेटर पर रखा गया है। उधर, कबीरचौरा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सोनभद्र निवासी बैजनाथ सहित दो मरीजों पर डाक्टरों की टीम निगरानी बनाए है।