फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attractive umbrellas with logos of G-20 countries will be installed on ghats, this is the schedule from 17 to

G20 Summit Varanasi: घाटों पर लगेगी जी-20 देशों की लोगोयुक्त आकर्षक छतरी, 17 से 19 अप्रैल तक का ये है शेड्यूल

Sat, 08 Apr 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

वाराणसी में जी20 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। काशी के घाटों पर लगी पुरानी छतरी हटाई जाएगी। इसकी जगह जी-20 देशों की लोगोयुक्त आकर्षक छतरी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Attractive umbrellas with logos of G-20 countries will be installed on ghats, this is the schedule from 17 to
घाट पर लगी छतरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी के गंगा घाटों पर लगी पुरानी छतरी हटाई जाएगी। इसकी जगह जी-20 देशों की लोगोयुक्त आकर्षक छतरी लगाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। निगम की ओर से सभी घाटोंं का सर्वे कराया गया है। पुरानी बांस की लगी छतरियों को हटाकर नई छतरी लगाई जाएगी। ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों के सामने बेहतर छवि जाए। 84 घाटों में से 66 घाटों पर फसाड लाइटिंग का काम पूरा हो गया है। बिजली के खंभों को दुरुस्त कराया जा रहा है। पुराने खंभों पर पेटिंग कराई जा रही है। घाट जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि घाटोंं की छतरियां बदली जाएंगी।

विज्ञापन

 

 

Attractive umbrellas with logos of G-20 countries will be installed on ghats, this is the schedule from 17 to
वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट - फोटो : अमर उजाला

काशी के उत्पादों की जानकारी भी दी जाएगी
 

जी-20 देशों के वैज्ञानिक टिकाऊ खेती और खाद्य प्रणाली परिवर्तन पर मंथन करेंगे। इसमें विशेष आमंत्रित देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखेंगे। वाराणसी के उत्पादों की भी जानकारी दी जाएगी।

 

17 अप्रैल

9 बजे- उद्घाटन समारोह

9.30 बजे से एक बजे तक- खाद्य सुरक्षा और पोषण में विज्ञान की भूमिका पर मंथन

दो बजे से 5.30 बजे तक- वर्तमान परिदृश्य में खाद्य प्रणाली सहित अन्य विषयों पर चर्चा

5.30 बजे- क्रूज से गंगा आरती और लौटने के बाद होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम

18 अप्रैल

सुबह 9 बजे से 12.40 बजे तक- डिजिटल कृषि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की संभावना पर मंथन

दो बजे से- अंतरराष्ट्रीय कृषि पर हुए शोध पर दूसरा सत्र

5 बजे से- सारनाथ भ्रमण और लाइट एंड साउंड शो।

 

19 अप्रैल

सुबह 9 से 1 बजे तक- विभिन्न विषयों पर सेमिनार और चर्चा

2 बजे- दीनदयाल हस्तकला संकुल का भ्रमण

7 बजे से- विदाई समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed