Varanasi News: बनारस में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आपत्तिजनक पोस्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार
वाराणसी शहर में जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर चिपका रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से ठेला पर रखे भारी मात्रा में पोस्टर और अन्य सामान बरामद किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बेनिया कूड़ा खाना के पास आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा करने के आरोप में चौक पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से ठेला पर पोस्टर और अन्य सामग्री बरामद किया। पुलिस के अनुसार आपत्तिजनक पोस्टर पर संतोष सिंह ( विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) आदि का फोटो छपा हुआ था।
जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर चिपका कर सांप्रद्रायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार बेनियाबाग निवासी सोनू उर्फ विकास शाह, चितईपुर थाना अंतर्गत नेवादा निवासी संतोष कुमार सिंह और चेतगंज तेलियाना निवासी अमन सरोज, संतोष उर्फ सुक्खू और मोहन पासी बेनियाबाग के पास पोस्टर चस्पा करा रहे थे।
सभी को भेजा गया जेल
आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा होने की सूचना चौकी प्रभारी पियरी प्रीतम तिवारी से मिलने के बाद घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से ठेला पर रखे भारी मात्रा में पोस्टर और अन्य सामान बरामद किया गया। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
लेखपाल के घर पर उपद्रव और मारपीट मामले में मुकदमा
रामनगर के भीटी में लेखपाल अरूण शर्मा के घर पर मंगलवार की देर शाम मनबढ़ों ने गाली गलौज और मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि आठ से दस की संख्या में आए मनबढ़ों ने जमकर उपद्रव किया। लेखपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस दो नामजद के खिलाफ उपद्रव, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
रामनगर थाना अंतर्गत साहित्यनाका निवासी लेखपाल अरूण शर्मा के अनुसार वह शाम के समय घर पर मौजूद नहीं थे। इस बीच अशोक और रामबाबू आठ से दस साथियों के साथ घर पर आया और पुरानी रंजिश में गाली गलौज की। माता-पिता और बहनों के साथ दुर्व्यहार किया गया। आरोप है कि अशोक और रामबाबू ने उपद्रव करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय के अनुसार दो नामजद के खिलाफ उपद्रव सहित मारपीट अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।