{"_id":"65792760ec3829feac0989a7","slug":"attempt-to-murder-by-shooting-with-a-pistol-in-bankat-village-the-accused-is-being-detained-and-interrogated-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनकट गांव में तमंचे से गोली मार कर हत्या का प्रयास, आरोपी को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनकट गांव में तमंचे से गोली मार कर हत्या का प्रयास, आरोपी को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
Wed, 13 Dec 2023 09:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:09 AM IST
सार
रामप्रवेश यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई राजेश यादव के घर के सामने की सड़क पर खड़ा था। उसी दौरान सामने के घर के हाता के गेट पर अखिलेश यादव उर्फ अक्कल आया। वही उसका घर भी है।
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को गोली मार कर जान लेने का प्रयास किया गया। प्रकरण को लेकर बनकट निवासी रामप्रवेश यादव की तहरीर के आधार पर चौबेपुर थाने में उसके गांव के ही अखिलेश यादव उर्फ अक्कल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना की वजह पुरानी रंजिश है। आरोपी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित रामप्रवेश यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई राजेश यादव के घर के सामने की सड़क पर खड़ा था। उसी दौरान सामने के घर के हाता के गेट पर अखिलेश यादव उर्फ अक्कल आया। वही उसका घर भी है। रामप्रवेश ने कहा कि अखिलेश यादव उर्फ अक्कल ने अचानक जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया और गोली उसकी दाएं कनपटी के बगल से निकल गई। शोर मचाने पर अखिलेश यादव उर्फ अक्कल गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। उधर, इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मनबढ़ और आपराधिक प्रवृत्ति का है। आपसी रंजिश में उसने फायरिंग की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन