{"_id":"696fe305b4f6cc67a00d86b6","slug":"attacks-on-faith-history-and-heritage-will-not-be-tolerated-the-public-will-give-a-befitting-reply-varanasi-news-c-20-vns1022-1262244-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आस्था, इतिहास और विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं, जनता देगी करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आस्था, इतिहास और विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं, जनता देगी करारा जवाब
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पार्टी की पदयात्रा में बोले संजय सिंह, लहरतारा में यात्रा का स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मणिकर्णिका को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को विरोध दर्ज कराया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर जिले में आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सड़कों पर उतरना भाजपा सरकार के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि आस्था, इतिहास और विरासत पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता इसका करारा जवाब देगी। रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के पांचवें दिन जंसा चौराहे से पदयात्रा, गोपालपुरा, कोरोता होते हुए लहरतारा में होटल बैंक्वेट एंड लॉन में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस योजना की आत्मा को ही कमजोर कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी गांव-गांव तक रोजगार की गारंटी की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के बुनकरों और रेडी-पटरी वालों, नौजवानों के मुद्दे भी उठाए। पदयात्रा में विधायक सुरेंद चौधरी, पूर्व विधायक दिलीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, सर्वेश मिश्रा, पवन तिवारी आदि रहे।