फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to cattle going in the field relatives killed the couple Sonbhadra police arrested

सोनभद्र: खेत में बार-बार मवेशी जाने से आजिज सगे भाइयों ने की थी दंपती की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 03:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Fri, 06 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया शिवकुमार। एक अगस्त की रात अज्ञात हमलावरों ने बरामदे में सो रहे दंपती पर फावड़े से हमला किया था। 
 

विज्ञापन
Due to cattle going in the field relatives killed the couple Sonbhadra police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में एक अगस्त की रात हमलावरों ने महिला पर फावड़े से हमला मौत के घाट उतार दिया था। वहीं हमले में महिला के पति भी लहूलुहान हो गए थे। उनका उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के सड़क टोला गांव में दंपती की हत्या की चौंकाने वाली वजह सामने आई है। खेत में बार-बार मवेशी घुस जाने से आजिज पड़ोस के दो भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बरामदे में सो रहे दंपती पर फावड़े से इस तरह प्रहार किया कि उनकी चीख भी नहीं निकल सकी। इस वारदात में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने बृहस्पतिवार की रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क टोला निवासी शिवकुमार खरवार (50) और पत्नी हीरामनी (45) की एक अगस्त की रात हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। एएसपी आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह और सीओ दुद्धी रामअशीष यादव के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को घटना में आसपास के ही लोगों की संलिप्तता के प्रमाण मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे आसनडीह पुलिया के पास पहुंची। वहां मौजूद दो संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान इंद्रदेव गोंड़ और भाई बलदेव गोंड़ के रूप में हुई। दोनों ही बभनी के सड़क टोला में मृतक शिवकुमार खरवार के पड़ोसी हैं। कड़ाई से पूछताछ में इंद्रदेव ने बताया कि शिवकुमार के मवेशी अक्सर उसके खेतों में घुसकर काफी क्षति पहुंचाते थे। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। आजिज होकर उसने भाई बलदेव के साथ मिलकर दंपती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 


एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त फावड़ा उसी दिन मौके से ही बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बभनी एसओ अजय कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी श्याम बहादुर यादव, एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित त्रिपठी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed