{"_id":"5e1b14b48ebc3e87e915e183","slug":"attacked-in-a-gambling-dispute-and-later-the-accused-strangled-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने के दौरान विवाद इतना गहराया कि पल भर में कर दिए कई वार और वो.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलने के दौरान विवाद इतना गहराया कि पल भर में कर दिए कई वार और वो.....
Sun, 12 Jan 2020 06:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली के खोर गांव के डुहिया बस्ती में रविवार को मामूली बात पर एक विक्षिप्त युवक ने 18 वर्षीय किशोर को रम्मे से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर ने चाकू मारकर खुद को भी घायल कर दिया। सूचना और पहुंची 112 पीआरवी ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को गांव से बाहर स्थित पुलिया पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। खेल के दौरान हुए विवाद में संदीप (25) ने जितेंद्र(18) को रम्मे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद चाकू से अपने गले पर भी वार कर दिया। हमलावर दिमागी रूप से बीमार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल सत्येंद्र यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन