दुकान में व्यापारी से बदमाशों के हुए दो-दो हाथ, बहादुरी देख भाग खड़े हुए, सीसीटीवी में कैद
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार देर रात बमदाशों ने एक कारोबारी पर जानलेवा हमला किया। बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस अब उन फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
जिले के चौरी बाजार के व्यापारी शिव प्रसाद जायसवाल पर देर रात करीब 11 बजे दुकान में थे। तभी कुछ बदमाश उनके पास कुछ सामान लेने आए। उसी बीच बदमाशों ने कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उस पर कट्टे की मुठिया से प्रहार किया।
इस दौरान व्यापारी भी उन बदमाशों से जूझ गया और जमकर उनका सामना किया। बदमाश भी व्यापारी की इस बहादुरी से सकपका गए, और उसके संघर्ष के आगे भाग खड़े हुए।
व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। तो वहीं वह पास के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों की तलाश में भी लगी है।
