वाराणसी: कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर हमला, खुद के सामान में लगाई आग, उपद्रव के बाद भारी फोर्स तैनात
वाराणसी के भिटारी गांव में रविवार दोपहर जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम और पुलिस पर कब्जेदारों ने पथराव कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भिटारी गांव में रविवार को कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम और पुलिस पर महिलाओं समेत अन्य ने पथराव कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी और राजस्वकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोप है कि कब्जेदारों ने खुद की मड़ई और अन्य सामानों में आग लगा दी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात की गई। 15 नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
लोहता थाना अंतर्गत भिटारी गांव में आराजी संख्या 407 अनिल कुमार के नाम संक्रमणीय भूमिधर दर्ज है। राजस्व टीम के पैमाइश पर 20 मार्च को नायब तहसीलदार ने अवैध कब्जेदारों को हटने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी अवैध कब्जेदार ने जमीन नहीं खाली की।
दोपहर के समय राजस्व टीम लोहता पुलिस के साथ अवैध कब्जेदारों को हटाने गई तो लोगों ने राजस्व टीम पर्र इंट पत्थर से हमला कर दिया। इस बीच बाउंड्री तोड़कर खुद के सामान में आग लगा दी। पथराव पर पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सदर आसपास थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई। देर शाम तक फोर्स की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। हमला करने वालों के खिलाफ अनिल सिंह की तहरीर पर बलवा, मारपीट समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
वह जमीन अनिल कुमार के नाम दर्ज है। उस पर जयराम के पुत्र जेठू के परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा किया था। कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ राजस्व टीम गई तो परिवार की महिलाएं और पुरुषों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। खुद सामानों में आग लगा दी। यह सभी दूसरे जिले के रहने वाले हैं। - नंद लाल कलाल, एसडीएम सदर