फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on retired home guards with sharp weapons

बलियाः सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला 

Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Attack on retired home guards with sharp weapons
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में शनिवार को देर रात अपने डेरा पर सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, एएसपी संजय कुमार, सीओ बांसडीह, थानाध्यक्ष मनियर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। हमले में घायल सेवानिवृत्त होमगार्ड के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोहटा गांव निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड रघुनाथ यादव (65) रोज की तरह शनिवार को भोजन करने के बाद अपने डेरा पर सोने चले गए।

इसी बीच रात करीब 11 बजे पहुंचे बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ कराहते हुए अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में ही परिजनों ने किसी निजी चिकित्सक से इलाज कराकर रविवार की सुबह डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रघुनाथ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल होमगार्ड के पुत्र संतोष यादव ने मनियर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। आशंका है कि उसी ने पिता पर जानलेवा हमला किया है। इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed