{"_id":"60605a228ebc3e593b4029bb","slug":"attack-on-retired-home-guards-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला
Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Sun, 28 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में शनिवार को देर रात अपने डेरा पर सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, एएसपी संजय कुमार, सीओ बांसडीह, थानाध्यक्ष मनियर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। हमले में घायल सेवानिवृत्त होमगार्ड के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
लोहटा गांव निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड रघुनाथ यादव (65) रोज की तरह शनिवार को भोजन करने के बाद अपने डेरा पर सोने चले गए।
इसी बीच रात करीब 11 बजे पहुंचे बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ कराहते हुए अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में ही परिजनों ने किसी निजी चिकित्सक से इलाज कराकर रविवार की सुबह डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रघुनाथ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल होमगार्ड के पुत्र संतोष यादव ने मनियर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। आशंका है कि उसी ने पिता पर जानलेवा हमला किया है। इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।