फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on BJYM leader

भाजयुमो नेता पर हमला

Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJYM leader
बक्शा । थाना क्षेत्र के केवटली गांव के पास सोमवार शाम बाइक सवार मनबढ़ों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हॉकी, डंडे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। वारदात किन लोगों ने और किन कारणों से की, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर बरखंडी गांव के प्रधान अशोक जायसवाल के पुत्र आशीष कुमार जायसवाल (25) भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैं। आशीष सोमवार को थाना क्षेत्र के केवटली गांव स्थित गोमती नदी किनारे नगरदास कुटी पर बाटी-चोखा के कार्यक्रम से शाम साढ़े पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। केवटली गांव में ही दो बाइक पर सवार पांच लोग उन पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर भाग गए। इसमें उनको सिर और पीठ में चोट आई है। लोगों ने आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पार्टी के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed