{"_id":"5c3ee2dabdec2273a256239e","slug":"atithi-devo-bhava-awareness-rally-by-amar-ujala-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में अतिथि देवो भव: अपराजिता रैली, अटूट मानव श्रृंखला के गवाह बने शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में अतिथि देवो भव: अपराजिता रैली, अटूट मानव श्रृंखला के गवाह बने शहर के लोग
Thu, 17 Jan 2019 01:49 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए अमर उजाला की ओर से अतिथि देवो भव: अपराजिता रैली ने एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया। हजारों हजार बच्चों का काफिला जब सड़कों पर उतरा तो हर निगाह टकटकी लगाए उनकी सधी कदमताल से अभिभूत थी।
हर हर महादेव... और भारत माता की जय... से काशी की सड़कें गूंज उठीं। तीन किलोमीटर की अटूट शृंखला के दौरान 12 हजार से अधिक बच्चों का अनुशासन देखते ही बन रहा था। अतिथि स्वागत और नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर निकले इन अपने बच्चों पर काशीवासी भी अभिभूत नजर आए। सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर अपलक निहारते रहे।
राजकीय क्वींस इंटर कालेज लहुराबीर से बुधवार सुबह 11 बजे अतिथि देवा भवो अपराजिता रैली को मेयर मृदुला जायसवाल और मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों के यह कारवां जैसे ही सड़कों पर निकला अमर उजाला की पहल को बनारस ने हाथोंहाथ लिया। यह काफिला देखते देखते ही जन सैलाब में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
क्वींस इंटर कालेज से निकली जागरूकता रैली का एक सिरा जब ढाई किलोमीटर का फासला तय कर डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा पहुंचा तो दूसरा सिरा तब भी क्वींस कालेज से निकल रहा था। स्टेडियम में बच्चों का उल्लास चरम पर था।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वीके सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों के राजदूतों के साथ कुंभ गया लेकिन अतिथियों के स्वागत के लिए जो उत्साह, जो तैयारी आपकी है, वह यहां से बढ़िया नहीं थी।
अलग अलग देशों को जिस तरह आपने अपनी वेशभूषा के जरिये प्रदर्शित किया है, वह अद्वितीय है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब यहां प्रवासी आएंगे तो आपके और काशी के आतिथ्य की कभी न भूलने वाली याद और अनुभव लेकर लौटेंगे। आपको इसके लिए अभी से बहुत बहुत बधाई।

डीएम ने बच्चों को दिलाई अपराजिता अभियान से जुड़ने की शपथ
बच्चों को दिलाई गई शपथ
- फोटो : amar ujala
डीएम सुरेंद्र सिंह ने सिगरा स्टेडियम में जुटे हजारों बच्चों को 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पूरे शहर को स्वच्छ रखने और प्रवासियों को बेहतर अनुभव और अद्भुत याद देने में अपना सहयोग करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से जुड़कर पूरे तन, मन और धन से नारी गरिमा के साझा संकल्प में अपनी आहुति देने और आधी आबादी के चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान लाने की भी शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में वीडीए वीसी राजेश कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह, बीएसए जय सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम, बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजकीय क्वींस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौलि पांडेय आदि मौजूद रहे।