फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atiq ahmad have bundle of notes in kurta during shifted Ahmedabad jail varanasi airport

जेब में 2 हजार के नोटों की गड्डी रख, अहमदाबाद जेल गया अतीक अहमद

Mon, 03 Jun 2019 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
atiq ahmad have bundle of notes in kurta during shifted Ahmedabad jail varanasi airport
अतीक अहमद के कुर्ते में रखी दो हजार के नोटों की गड्डी - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अतीक को नैनी जेल प्रयागराज से आज अहमदाबाद की जेल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान प्रयागराज से अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया। वाराणसी एयरपोर्ट के दौरान अतीक अहमद सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए था, वहीं कुर्ते की ऊपर वाली जेब में 2 हजार के नोटों की गड्डी दिख रही थी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े प्रबंध थे। अतीक अहमद के साथ पुलिस के अधिकारी भी थे। अतीक को वाराणसी एयरपोर्ट से 9 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से अहमदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन


अतीक अहमद पर आरोप है कि उसने लखनऊ कारोबारी को अपने गुर्गों से अगवा कराया था। उसके बाद कारोबारी को देवरिया जेल में पीटा गया था। अतीक पर जमीन कारोबारी मोहित अग्रवाल की कई कंपनियों को जबरन अपने लोगों के नाम ट्रांसफर कराने का आरोप है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए अतीक अहमद को नैनी जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed