{"_id":"5cf4fa90bdec220726688539","slug":"atiq-ahmad-have-bundle-of-notes-in-kurta-during-shifted-ahmedabad-jail-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेब में 2 हजार के नोटों की गड्डी रख, अहमदाबाद जेल गया अतीक अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में 2 हजार के नोटों की गड्डी रख, अहमदाबाद जेल गया अतीक अहमद
Mon, 03 Jun 2019 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद के कुर्ते में रखी दो हजार के नोटों की गड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अतीक को नैनी जेल प्रयागराज से आज अहमदाबाद की जेल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान प्रयागराज से अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया। वाराणसी एयरपोर्ट के दौरान अतीक अहमद सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए था, वहीं कुर्ते की ऊपर वाली जेब में 2 हजार के नोटों की गड्डी दिख रही थी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े प्रबंध थे। अतीक अहमद के साथ पुलिस के अधिकारी भी थे। अतीक को वाराणसी एयरपोर्ट से 9 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से अहमदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन
अतीक अहमद पर आरोप है कि उसने लखनऊ कारोबारी को अपने गुर्गों से अगवा कराया था। उसके बाद कारोबारी को देवरिया जेल में पीटा गया था। अतीक पर जमीन कारोबारी मोहित अग्रवाल की कई कंपनियों को जबरन अपने लोगों के नाम ट्रांसफर कराने का आरोप है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए अतीक अहमद को नैनी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन