फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Athletics competition supervision of 89 members of 10 committees sports competition start in the stadium

Sports : 10 समिति के 89 सदस्यों की देखरेख में होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता, स्टेडियम मेंशुरू होगी खेल स्पर्धा

Mon, 04 Nov 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में खेल की काफी खबरें रहीं। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे संस्थानों में हुए आयोजन में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Athletics competition supervision of 89 members of 10 committees sports competition start in the stadium
बड़ालालपुर स्टेडियम में अभ्यास करती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

68वीं प्रादेशिक विद्यालयीय एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता चार से आठ नवंबर तक लालपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता को 10 समिति के 89 सदस्य संपन्न कराएंगे। इनकी तैनाती कर दी गई है। प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 18 मंडल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज के दो हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन




संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक रामशरण सिंह ने इस प्रतियोगिता के लिए समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसमें राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या के अलावा कई जनपदों के अवकाश प्राप्त अध्यापक, सेवारत प्रधानाचार्य और शिक्षकों को शामिल किया गया है। इसमें 89 महिला-पुरुष मैच ऑफिशियल शामिल हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक और ऑफिशियल माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक होंगे। स्कोरिंग मैनुअल होगी या इलेक्ट्रॉनिक इस पर अभी निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां खिलाड़ियों के ठहरने और आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी दी जाएगी ताकि खिलाड़ियों को स्टेशन पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 स्कूलों में ठहरेंगे 18 मंडल के खिलाड़ी
प्रतिभागियों को दस स्कूलों में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रदेश के कई जनपदों से 10 से अधिक चयनकर्ता भी आ रहे हैं।

पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में गोविंद ने जीता रजत
लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए चिरईगांव निवासी गोविंद यादव ने रजत पदक जीता। गोविंद के वाराणसी आगमन पर गयासेठ अखाड़े पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष, रणजीत यादव, अशोक, रोशन, रोहित  रहे। 

बच्चों ने जीती साइकिल
फूलपुर के करवल कॉलोनी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेताओं को इनाम में साइकिल दी गई। बीएचयू के असिस्टेंट प्रो. प्रदीप कुमार सोनकर ने कक्षा 9 व 12 के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किए। विजेताओं में आकाश गिरी, संदेश यादव, कोमल सरोज, आसना गुप्ता शामिल रहे। 

मणिपुर रवाना हुई बीएचयू की बैडमिंटन टीम
अंतर विश्वविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मणिपुर में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए बीएचयू की छह सदस्यीय बैडमिंटन टीम रविवार को कैंट स्टेशन से रवाना हो गई। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि टीम का नेतृत्व एमबीबीएस के छात्र सूर्यांश राय करेंगे। टीम में मयंक सिन्हा, सागर गुप्ता, आलोक यादव, अभिषेक सिंह, एमए के वर्ष धवलेश्वर शामिल हैं। संवाद

लक्ष्मण अवाॅर्डी ने खिलाड़ियों को दिया कबड्डी का प्रशिक्षण
अगर खुद पर विश्वास और करने की लगन हो, तो खिलाड़ी जरूर कामयाब होते हैं। साधन के अभाव को पार कर आदमी कामयाबी हासिल करता है। उक्त बातें राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित ताड़केश्वर यादव ने रविवार को भंदहा कला (कैथी) में कबड्डी खिलाड़ियों को कबड्डी के गुर सिखाते हुए कहीं। आशा ट्रस्ट की ओर से कबड्डी की बालिका टीम ने अभ्यास मैच खेला। ताड़केश्वर वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। नए खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षित देते हैं। 

Athletics competition supervision of 89 members of 10 committees sports competition start in the stadium
कुश्ती खिलाड़ियों के साथ भारतीय कुश्ती टीम के कोच और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय कुश्ती टीम के कोच केके यादव का हुआ सम्मान
भारतीय कुश्ती टीम के कोच कृष्ण कांत यादव का सम्मान किया गया। कज्जाकपुर स्थित गया सेठ अखाड़े पर मनोहर पहलवान ने उन्हें अंगवस्त्रम, गदा और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप यूरोप के अल्बासनिया में खेली गई। इसमें कोच कृष्ण कांत यादव के साथ भारतीय टीम के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ टीम मैनेजर वाराणसी के मवैया निवासी अभय नारायण भी अल्बानिया गए थे। इनके नेतृत्व में नौ भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के लिए डेढ़ लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के लिए डेढ़ लाख खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। ग्राम पंचायत लेवल पर यह प्रतियोगिता आठ नवंबर और शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिता नौ नवंबर से शुरू होगी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता चार नवंबर से होनी थी, लेकिन छठ पर्व के आयोजन को देखते हुए इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है।

15 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू हुआ था। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को काशी सांसद पेंटिंग एवं स्केचिंग प्रतियोगिता का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगरीय क्षेत्र के लिए अपर नगर आयुक्त एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) काे दायित्व दिया गया है। 

काशी सांसद खेल प्रतियोगिता आठ से 20 दिसंबर तक होगी। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत विकास खंड/जोनल स्तर एवं जनपद स्तर पर आयोजित किए जाने वाले खेल मैदान की सूची तैयार की जा रही है। 

निर्णायक मंडल की लिस्ट एक सप्ताह के भीतर फाइनल कर ली जाएगी। रेफरी की सूची तैयार करने में साई सेंटर, रेसलिंग, शूटिंग एसोसिएशन और अन्य संबंधित एसोसिएशन के प्रशिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा।  

जनवरी में होगी टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता
काशी टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता जनवरी में होगी। इसके लिए उप निदेशक पर्यटन आरके रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में काशी के महत्वपूर्ण स्थलों, स्मारकों, मंदिरों, घाटों, गलियों, घरानों, त्योहारों से संबंधित विषयों पर आधारित निबंध, रील्स के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पंजीकरण शुरू हो गया है।

वाराणसी पहुंचे 10 मंडल के 800 एथलीट
प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 मंडल के करीब 800 एथलीट रविवार की शाम वाराणसी पहुंच गए। प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता लालपुर के डॉ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। देवी पाटन की टीम के कोच ने दूर ठहराने को लेकर शिकायत की। 

प्रतियोगिता में हारी बनारस इंडिपेंडेंट हॉकी क्लब
भदोही स्टेडियम में खेली गई अंतर जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में बनारस इंडिपेंडेंट हॉकी क्लब को हार का सामना करना पड़ा। वहीं भदोही एकादश के युवा खिलाड़ियों ने वरिष्ठ टीम को 2-1 से हरा दिया। बनारस की ओर से एकमात्र गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी कमर अली ने किया। भदोही एकादश की ओर से कमल राज और विवेक पाल ने एक-एक गोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed