फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astrologer commited suicide by hanging himself in own officein varanasi people discussion for case in love affair

वाराणसीः अपने ऑफिस में ज्योतिष ने फंदे से लटक दे दी जान, चर्चा- प्रेम प्रसंग में उठाया खौफनाक कदम

Sun, 25 Jul 2021 01:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 01:03 AM IST
सार

शिवपुरवा क्षेत्र निवासी चंद्रिका पटेल के तीन पुत्रों में सबसे छोटा चंद्र रोज पटेल (28) ज्योतिष का काम करता था। कुछ दिनों पहले शास्त्री नगर स्थित वीडीए फ्लैट में किराए पर दो कमरे का ऑफिस लिया था।

विज्ञापन
Astrologer commited suicide by hanging himself in own officein varanasi  people discussion for case in  love affair
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्थित शास्त्री नगर इलाके में शनिवार शाम एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम और पुलिस ने जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग में आकर युवक ने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी वरूणा विक्रांत वीर ने परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली।

विज्ञापन


शिवपुरवा क्षेत्र निवासी चंद्रिका पटेल के तीन पुत्रों में सबसे छोटा चंद्र रोज पटेल (28) ज्योतिष का काम करता था। कुछ दिनों पहले शास्त्री नगर स्थित वीडीए फ्लैट में किराए पर दो कमरे का ऑफिस लिया था। परिजनों के अनुसार दो साल पहले चंद्र रोज पटेल लक्सा में एक ज्योतिषाचार्य के पास काम करता था। वहीं से ज्योतिष विद्या सीखी। उस दौरान वहीं काम करने वाली एक युवती से उसका संपर्क हुआ।
विज्ञापन


दोनों के बीच प्रेम संबंध था।  शाम 5 बजे के करीब युवती ने परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दी। ऑफिस वाले फ्लैट में ही युवक पंखे की कुंडी में फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजन युवक को एक निजी अस्पताल में भी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी विक्रांत वीर सिंह, एडीसीपी विनय सिंह और एसीपी नितेश प्रताप ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक दवा पीने से युवक की बिगड़ी हालत

चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना गांव निवासी युवक ने शनिवार को कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने अचेतावस्था में युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। रौना निवासी शंभू राजभर का पुत्र दिनेश राजभर ने कीटनाशक दवा पी ली। उस दौरान घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे।

घर लौटी मां ने दिनेश को अचेतावस्था में देखा और बगल में सल्फास पाउडर का पैकेट देखा तो वह घबरा गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग में पड़कर युवक ने ऐसा कदम उठाया।

शिवपुरवा क्षेत्र निवासी चंद्रिका पटेल के तीन पुत्रों में सबसे छोटा चंद्र रोज पटेल (28) ज्योतिष का काम करता था। कुछ दिनों पहले शास्त्री नगर स्थित वीडीए फ्लैट में किराए पर दो कमरे का ऑफिस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed