फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assistant teacher missing for 10 months suspended

10 महीने से लापता सहायक अध्यापक किया गया निलंबित, तीन सदस्यीय टीम गठित जांच 

Wed, 09 Sep 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher missing for 10 months suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सेवापुरी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक पंकज कुमार यादव पिछले 10 माह से अपने स्कूल नहीं आ रहे हैं। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद बीएसए ने अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन

  
खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी डीपी सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक के विद्यालय ना आने से विभागीय कार्य बाधित है। उनके द्वारा मानव संपदा संशोधन का कार्य भी नहीं किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जो अनियमितताओं के स्थलीय निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए डीपी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी, खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव रामटहल, खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन स्कंद गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच कमेटी को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed