{"_id":"60672d9b8ebc3e8d1772302b","slug":"assistant-municipal-commissioner-posted-in-varanasi-killed-in-road-accident-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त की भदोही में सड़क हादसे में मौत, असिस्टेंट डायरेक्टर की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त की भदोही में सड़क हादसे में मौत, असिस्टेंट डायरेक्टर की हालत नाजुक
Fri, 02 Apr 2021 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे में वाराणसी में सहायक नगर आयुक्त/कोतवाली जोन के प्रभारी आशीष ओझा की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त आशीष ओझा (38) की शुक्रवार शाम ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर स्थित अंडरपास ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दूरदर्शन नई दिल्ली के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक तिवारी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अभिषेक को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया गया है कि हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ। चित्रकूट-भौरी निवासी आशीष ओझा अपने रिश्तेदार अभिषेक तिवारी, पत्नी अनामिका और पुत्री के साथ किराये की कार से झूंसी जा रहे थे।
शाम चार बजे उनकी कार वहिदानगर राजमार्ग स्थित अंडरपास ब्रिज पर पहुंची तो उन्होंने सेल्फी लेने के लिए वाहन रुकवा दिया। आशीष और अभिषेक सेल्फी ले रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार के चालक ने दोनों घायलों को उन्हीं की कार से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया और फिर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। हादसे के बाद लेक्चरर पत्नी अनामिका और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल था। ऊंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर भागने वाले कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव व सहायक नगर आयुक्त वाराणसी डीडी वर्मा की देखरेख में देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान नगर निगम वाराणसी के कई अधिकारी कर्मचारी अस्पताल में जमे रहे।