फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asia's largest university Purvanchal stops 106 college exam applications

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने रोके 106 कॉलेजों के परीक्षा आवेदन

Thu, 09 Jan 2020 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Jan 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Asia's largest university Purvanchal stops 106 college exam applications
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर। संबद्धता नहीं लेने के चलते पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 106 कॉलेजों के आनलाइन परीक्षा आवेदन देने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा दी है। इन कालेजों ने विश्वविद्यालय से संबद्धता लिए बिना ही छात्रों का दाखिला ले लिया है। विश्वविद्यालय की मुुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने के लिए आठ जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इन कॉलेजों ने संबद्धता का कोरम पूरा नहीं किया। जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कॉलेजों का परीक्षा आवेदन लेने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

 

सत्र 2019-20 मुख्य परीक्षा के लिए अब तक 803 महाविद्यालयों के 4,78,673 छात्रों के फार्म आनलाइन भरे जा चुके हैं। आनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय ने आठ जनवरी का समय निर्धारित किया था। तय तिथि बीत जाने के बाद भी 106 कॉलेजों ने परीक्षा फार्म आनलाइन नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन कालेजों ने संबद्धता लिए बिना ही छात्रों का दाखिला ले लिया है। कॉलेजों को संबद्धता पूरा करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया था। महाविद्यालयों ने हलफनामा दिया था मान्यता लेने का कोरम वह पूरा कर देंगे। लेकिन अभी तक मान्यता नहीं ली।

विज्ञापन


जिसके चलते इन कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के परीक्षा फार्म आनलाइन करने से रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बाद कॉलेजों की परेशानी बढ़ गई है। विवि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना संबद्धता के किसी भी कॉलेज का परीक्षा फार्म जमा नहीं होगा। परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी का कहना है कि चालू सत्र में विश्वविद्यालय से कुल 909 कॉलेज संबद्ध हैं। जिसमें जौनपुर में 185, आजमगढ़ में 245, मऊ में 150, गाजीपुर में 328 और प्रयागराज जिले का एक कॉलेज संबद्ध है। जिसमें से 106 कॉलेजों की संबद्धता नहीं होने के कारण परीक्षा आवेदन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed