फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   asi river is listed in first DPR of varanasi smart city

स्मार्ट सिटी की डीपीआर में शामिल हुई असि नदी, पुनर्जीवन की आस को लगे पंख

Wed, 09 Aug 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 09 Aug 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
asi river is listed in first DPR of varanasi smart city
नदी को स्वच्छ बनाकर दोनों किनारों पर विकसित की जाएगी हरियाली
असि नदी के पुनरुद्धार को स्मार्ट सिटी योजना के पहले चरण की डीपीआर में शामिल कर लिया गया है। यह अस्तित्व के संकट से जूझ रही असि नदी के पुनर्जीवन के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत न सिर्फ असि नदी को स्वच्छ किया जाएगा बल्कि दोनों किनारे हरियाली भी विकसित की जाएगी। दोनों किनारों पर ग्रीन बेल्ट के अलावा पर्यावरण और पर्यटन के नजरिए से उन्हें संवारा जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक डीपीआर के बाद जब इस पर काम शुरू होगा तब सबसे पहले असि के जल को स्वच्छ करने की पहल होगी।
असि को स्वच्छ कर उसे नया जीवन देने के इस कार्य के लिए एक कंपनी का भी चयन कर लिया गया है।

कंपनी कंदवा से लेकर अस्सी घाट तक इस नदी के जल को पहले साफ करेगी। साथ ही, अतिक्रमण, अवैध निर्माण हटाए जाएंगे और सीवेज गिरने से रोका जाएगा ताकि काशी की इस प्राचीन नदी को जीवंत कर शहर के बीच से बहने वाली इस जलधारा को निंरतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे न सिर्फ शहर सुंदर दिखेगा बल्कि जल और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी मदद मिलेगी। कंदवा से लेकर अस्सी तक तकरीबन 10 किमी लंबी यह नगर निगम और प्रशासनिक अदूरदर्शिता के चलते नाले में तब्दील हो गई है। नदी की तलहटी तक कब्जा ली गई।


अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोग बसते गए और जिम्मेदार सोते रहे। नदी कंदवा से निकलकर चितईपुर, डीरेका, सुंदरपुर, साकेत नगर, नगवा और अस्सी घाट पर गंगा में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed