फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asha workers will be hi-tech, will get Android phone

आशा कार्यकर्ता होंगी हाइटेक, मिलेगा एंड्रायड फोन

Fri, 31 Dec 2021 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will be hi-tech, will get Android phone
वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, संचारी और गैर संचारी रोगों के मरीजों की देखभाल सहित अन्य कार्यों की निगरानी अब आसान होगी। इसके लिए जिले में 2241 आशा कार्यकर्ताओं को एंड्रायड फोन दिया जाएगा। शुक्रवार को आईएमए सभागार में इसका आयोजन होगा। इसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वितरण शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ ही बच्चों को टीका लगाने सहित अन्य कार्यक्रमाें में आशाओं की अहम भूमिका है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रम और योजनाएं मोबाइल फोन पर आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी आशाओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने के लिए एंड्रायड मोबाइल फोन वितरित करने की योजना बनाई गई है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर होने वाले आयोजन में वाराणसी जनपद की 12 आशा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के हाथों एंड्रायड फोन दिया जाएगा। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में 285 और ग्रामीण क्षेत्र की 1956 आशाओं को फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed