फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   asha mishra working for immunisation campaign from last 14 years

माताओं और बच्चों को महफूज करने की जुगत में 14 वर्ष से काम कर रहीं आशा

Fri, 28 Apr 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Fri, 28 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
asha mishra working for  immunisation campaign from last 14 years
आशा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से महफूज  रखता है। मगर भ्रांतियों के कारण बहुत से लोग बच्चों को टीके नहीं लगवाते। मिर्जापुर में साई विवेका नंद शिक्षा समिति से जुड़ी  आशा मिश्रा ने हर बच्चे और गर्भवती मां को टीके के सुरक्षा घेरे में लाकर महफूज रखने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन


पिछले 14 वर्षों से वो लोगों को इसके लिए जागरूक कर रही हैं। अबतक 7000 बच्चों और 3000 महिलाओं का बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण करवा चुकी हैं।

मिर्जापुर  के पांडेयपुर निवासिनी आशा मिश्रा अक्सर सुनती थी कि बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाने के चलते वह खसरा, टिटनेस समेत अन्य बीमारी की जद में आ रहे है। जिससे उनकी मौत हो रही है। अक्सर बच्चों के मौत का मामला प्रकाश में आने पर उन्होंने इनको जागरूक करने का मन बनाया।
विज्ञापन


इसके लिए वह साई विवेका नंद शिक्षा समिति नामक संस्था से जुड़ी। मोटीवेटर के पद पर कार्य करते हुए वह सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों में टीकाकरण के प्रति जारूकता पैदा करने लगी। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं होती है। बल्कि इसको लगवाने से बच्चों को सात जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे धीरे लोग जागरूक होते गए और अपने बच्चों को टीका लगवाने लगे। जिससे उनको सात जानलेवा बीमारी होने का खतरा टल गया। महिलाओं के गर्भवती होने पर वह उनको स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उनको टीका लगाने का काम भी शुरू किया      

ग्रामीण में क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति तरह तरह की भ्रांतियां

asha mishra working for  immunisation campaign from last 14 years
आशा मिश्रा के सराहनीय काम को देखकर मिला प्रशस्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के कई गावों में रहने वाले एक वर्ग के लोगों द्वारा बच्चों टीकाकरण नहीं कराया जाता था। इतना ही नहीं उनको पल्स पोलियों की दवा भी नहीं पिलाई जाती थी। कुछ लोगों में भ्रातिंया थी कि बच्चों का टीकाकरण कराने से वह बीमार हो जाते है और किसी न किसी बीमारी की जद में आ जाते है।

यहीं नहीं पल्स पोलियों की दवा पिलाने पर नपुसंकता फैलाता है। इसलिए वह टीकाकरण व पल्स पोलियों की दवा नहीं पिलवाते थे। इसकी जानकारी होने पर आशा मिश्रा इन स्थानों पर गई और उनको जागरूक किया।
जिसके बाद सभी अपने बच्चों को टीका लगवाने लगे और पोलियों की खुराक भी पिलानी शुरू कर दी।  

इस वर्ष 74 प्रतिशत बच्चों का ही हो सका टीकाकरण    

मिर्जापुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विधु गुप्ता ने बताया कि जिले में वर्ष 2016 से मार्च 2017 तक 60 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा सका। जबकि लक्ष्य 70 बच्चों का टीकाकरण का था। लक्ष्य का 74.44 प्रतिशत हिस्सा ही टीकाकरण किया गया।  बच्चों को टीकाकरण करने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जाता है। बच्चों को  इंद्रधनुष मिशन के तहत अभियान चलाकर टीका लगाया जाता है। जिसमें आशा व एएनएम सहयोग करती हैं।

टीकाकरण कराने से यह हैं फायदे    
बच्चों में टीकाकरण कराने से भविष्य में बच्चों में होने वाली सात जान लेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। इसमें बीसीजी टीबी, पोलियों, हेपेटाईटिस बी, मिजिल्स, डिप्थीरिया,  काली खांसी, पोलियो तथा टिटनेस शामिल है। पोलियों की खुराक पिलाने से बच्चो में विकलांगता का खतरा टल जाता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed