फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   As the emphasis on adopting the alternative Subhashwad

सुभाषवाद को विकल्प के रूप में अपनाने पर जोर

Sun, 24 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 24 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
As the emphasis on adopting the alternative Subhashwad
जयंती पर रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस, आजादी के लिए दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही उनकी मौत पर छाए रहस्य का भी मुद्दा उठाया गया। कहीं रक्तदान तो कहीं पौधरोपण के कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर सुभाषवादी संगठन के बच्चों ने वर्दी में नेताजी की प्रतिमा को सलामी दी। विद्यापीठ छात्रों ने भारत माता मंदिर से साजन तिराहे तक शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन




नेताजी सुभाषचंद्र बोस को रविवार को अलग-अलग संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। हुकुलगंज स्थित वरुणानगरम कॉलोनी में सुभाषवादी संगठन विशाल भारत संस्थान के बच्चों ने वर्दी में नेताजी की मूर्ति को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रभक्ति पर आधारित नारे लगाए गए। इस मौके पर हुई परिचर्चा में डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अब सुभाषवाद के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।
विज्ञापन



संचालन डॉ. मृदुला जायसवाल ने किया। बारतीय अवाम पार्टी ने नेताजी की जयंती पर ‘सुभाषवाद: देश की एक उम्मीद’ विषयक परिचर्चा में नेताजी की मौत पर छाए रहस्य का मुद्दा उठाया। पार्टी की अध्यक्ष नजमा परवीन ने कांग्रेस पर नेताजी के इतिहास को खत्म करने का आरोप लगाया। प्रीति पांडेय, ठाकुर हिमांशु सिंह, आत्म प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस के मैदागिन स्थित कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, राजेंद्र मिश्रा राजू, फसाहत हुसैन बाबू भाई, विजय देवल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, पार्टी के इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री सतीश चौबे, बैजनाथ सिंह, विजय शंकर मेहता, राधेलाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। बड़ी गैबी स्थित वात्सल्य सोसाइटी ने भी नेताजी की जयंती मनाई।



सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव अंजली जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, रणविजय कुमार रिंकू, दिनेश यादव उपस्थित थे। स्वच्छ गली अभियान के कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दीप्ति चंदा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। वंदे मातरम संस्था के अनूप जायसवाल और शिव सेना के महानगर प्रमुख निशांत सिंह ने भी नेताजी की जयंती पर हवन, पूजन और रुद्राभिषेक कराया। 




उधर काशी विद्यापीठ में छात्रनेता मोहित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने भारत माता मंदिर से साजन तिराहे तक शांति मार्च निकाला। छात्रों ने सुभाष के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रनेता शशांक सिंह रघुवंशी, अजय पाल, रोहित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में छात्रों ने केक काटकर सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed