फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   arun jaitley will visit varanasi in september for announce ODF village

अगले माह वाराणसी आएंगे रक्षामंत्री अरुण जेटली, करेंगे इस कार्य का शुभारंभ

Fri, 25 Aug 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 25 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley will visit varanasi in september for announce ODF village
14 सितंबर को वाराणसी आएंगे रक्षामंत्री अरुण जेटली - फोटो : file
रक्षा मंत्री अरुण जेटली अगले माह वाराणसी आएंगे। उनके आने की तारीख पक्की हो गई है। उनके साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ उच्चाधिकारी भी यहां आएंगे। रक्षामंत्री वाराणसी में 14 सितंबर को में होंगे। वाराणसी, जबलपुर, दानापुर और मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड के ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) होने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही, स्वच्छता अभियान को और व्यापक स्वरूप देने का आह्वान किया जाएगा। खास यह कि इस मौके पर रक्षा मंत्री बहुप्रतीक्षित फुलवरिया फोरलेन के निर्माण का शुभारंभ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसकी अब तक अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फोरलेन की डीपीआर भेजे जाने के बाद इसके निर्माण से जुड़े सभी संबंधित विभाग यह मान रहे हैं कि सितंबर में काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारियों के सिलसिले में वाराणसी आए रक्षा संपदा मध्य कमान के डायरेक्टर डॉ. एसएच खान ने गुरुवार को  छावनी परिषद वाराणसी के निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक की।

सभी से इस आयोजन की सफलता के लिए सहयोग का आह्वान किया। बैठक के बाद उन्होंने आयोजन स्थल के दृष्टिगत मल्टी परपज ग्राउंड सहित तीन स्थलों का निरीक्षण किया। मल्टी परपज ग्राउंड में इससे पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हो चुका है।

पूरी संभावना है कि रक्षा मंत्री के आगमन पर प्रस्तावित कार्यक्रम भी यहीं हो। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भ्रामरे, रक्षा सचिव संजय मित्रा, महानिदेशक रक्षा संपदा यज्ञेश्वर शर्मा समेत कई विशिष्टजनों  के आयोजन में शामिल होने की संभावना है।


डायरेक्टर डॉ. एसएच खान ने बताया कि चार कमान में 62 कैंटोनमेंट क्षेत्र हैं। इनमें ओडीएफ हुए कैंटोनमेंट बोर्डों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों को भी जल्द से जल्द इस स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए आह्वान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed