फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Artists participated in Swaranjali programme and tribute to Savita Devi

Varanasi News: रात हम देखली सपनवा हो रामा... शिष्यों ने ठुमरी, दादरा और चैती से गुरु विदुषी को किया नमन

Sat, 06 Apr 2024 09:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित स्वरांजली का समापन विदुषी सविता देवी की वरिष्ठ शिष्या एवं काशी की वरिष्ठ उपशास्त्रीय कलाकार सुचरिता गुप्ता के भावपूर्ण उपशास्त्रीय गायन से हुआ।

विज्ञापन
Artists participated in Swaranjali programme and tribute to Savita Devi
गायन की प्रस्तुति देतीं सुचरिता गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस घराने की प्रख्यात गायिका गुरु विदुषी सविता देवी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय स्वरांजलि का आयोजन हुआ। शनिवार को अस्सी घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर सविता देवी की स्मृति में आयोजित सांगीतिक कार्यक्रम में उनके शिष्यों और बनारस घराने के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को विदुषी पद्मश्री श्रीमती सिद्धेश्वरी देवी एकेडमी दिल्ली की ओर से आयोजित स्वरांजलि की शुरुआत सविता देवी की शिष्या श्वेता दूबे ने राग देस में निबद्ध ठुमरी काहे पिया मोसे करत ढिढोरी...के बाद दादरा मान मोर कहनवा...सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरांजली का समापन विदुषी सविता देवी की वरिष्ठ शिष्या एवं काशी की वरिष्ठ उपशास्त्रीय कलाकार सुचरिता गुप्ता के भावपूर्ण उपशास्त्रीय गायन से हुआ। उन्होंने गुरु को समर्पित ठुमरी माननि ना मानत मनाए... के बाद अपनी नानी गुरु मां विदुषी सिद्धेश्वरी की प्रिय चैती रात हम देखली सपनवा हो रामा... सुनाया। उन्होंने समापन दादरा दगाबाज तोरी बतिया ना मानू रे...से किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के अध्यक्ष एवं विदुषी सविता देवी के पुत्र अजय महाराज तथा अंजना महाराज एवं अतिथियों ने विदुषी सविता देवी के चित्र पर माल्यार्पण से किया। इस दौरान मनीष द्विवेदी, दीपाली द्विवेदी, डॉ. प्रीतेश आचार्य, पंडित ललित कुमार, धर्मनाथ मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed