{"_id":"61c0adb7f4be8a38bc6ee8e6","slug":"arrived-in-varanasi-cm-inspected-the-road-route-from-babatpur-to-pindra-instructions-given","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचे सीएम: बाबतपुर से पिंडरा तक सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचे सीएम: बाबतपुर से पिंडरा तक सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Mon, 20 Dec 2021 10:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को करखियाव स्थित अमूल प्लांट पर पीएम सभा स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 दिसंबर को आगमन से पहले तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे सीधे सड़क मार्ग से पिंडरा के करखियांव पहुंचे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री और पब्लिक का रूट एक ही होगा। पीएम सड़क मार्ग से ही बाबतपुर से जनसभा स्थल तक आएंगे। इस दौरान ऐसी व्यवस्था हो कि आम जनता को परेशानी नहीं होने पाए।
विज्ञापन
उन्होंने लोकार्पित और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की तैयारी इस तरह होनी चाहिए कि अगले दिन से आम जनता को उसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा करखियांव में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एवं मंच पर चढ़कर अब तक की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तैयारियों के बाबत मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर से कार्यक्रम स्थल तक सड़कों की समुचित एवं चाक-चौबंद सफाई व स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। सीएम ने अमूल फैक्ट्री स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अमूल प्रबंधन के साथ भी सीएम ने की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमूल के अस्थाई कार्यालय में अमूल के चेयरमैन शंकरभाई चौधरी व जिले के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। अमूल के चेयरमैन ने बताया कि पीएम के हाथों प्लांट का शिलान्यास होने के 10 महीने बाद दूध उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सीएम के निरीक्षण के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जयश्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हँसराज विश्वकर्मा, रैली प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी मुन्ना, शैलेश पांडेय, सरोज चौबे, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, रविशंकर सिंह, पवन सिंह, अदित्यनारायन दुबे, संजीव सिंह, अभिषेक राजपूत, दिलीप सिंह, समेत पदाधिकारी रहे।
सीएम का उद्यमियों ने किया स्वागत, भेंट की स्मृति चिन्ह
पिंडरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के करखियांव पहुंचने पर करखियांव एग्रो पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से उनके उद्योग के बारे जानकारी ली। सीएम से मिलने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, उद्यमी शुभम अग्रवाल, आनंद जायसवाल, आदर्श अग्रवाल, रवि गुप्ता, शुभम गुप्ता, सौरभ सिंह समेत अनेक उद्यमी थे।
अधिवक्ता भवन का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
पिंडरा। तहसील में अधिवक्ताओं के लिए दो मंजिला बिल्डिंग का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से दो महीने के रिकार्ड समय में बनी इस बिल्डिंग में अधिवक्ताओं के लिए तीन हजार वर्ग फीट का जगह लिया गया है। दो मंजिला बिल्डिंग में चार बड़े हाल बने हैं। लगभग 70 से 80 अधिवक्ता इस भवन में बैठ सकेंगे।