{"_id":"61f806225c8ddd42e3154fa0","slug":"arrested-the-miscreants-who-came-to-collect-extortion-from-the-businessman-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: व्यवसायी से रंगदारी वसूलने पहुंचे बदमाशों को दबोचा, आरोपियों के पास से खिलौने वाली पिस्टल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: व्यवसायी से रंगदारी वसूलने पहुंचे बदमाशों को दबोचा, आरोपियों के पास से खिलौने वाली पिस्टल बरामद
Mon, 31 Jan 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:24 PM IST
सार
पीड़ित ने 19 जनवरी को सिगरा थाने में इस मामले की तहरीर दी थी। रंगदारी वसूलने पहुंचे विशाल को सर्विलांस की मदद से लहरतारा-महमूरगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के व्यवसायी से रंगदारी मांगने के बाद वसूलने पहुंचे बदमाशों को सिगरा पुलिस ने रविवार को लहरतारा-महमूरगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके सहयोगी को भी पुलिस ने सोमवार को भारत सेवाश्रम के पास से दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से खिलौने वाली पिस्टल और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। डीसीपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कमच्छा निवासी जितेंद्र खत्री ने रथयात्रा के व्यवसायी नामदेव छत्तानी से रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
इस काम के लिए दिल्ली स्थित मयूर विहार के विशाल त्यागी उर्फ वासू का सहयोग लिया। योजना के तहत विशाल ने व्यवसायी को वॉट्सएप कॉल कर उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने व्यापारी के नंबर पर एक वीडियो भेजकर उसे धमकाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़ित ने 19 जनवरी को सिगरा थाने में इस मामले की तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे थे। बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई थी। रंगदारी वसूलने पहुंचे विशाल को सर्विलांस की मदद से लहरतारा-महमूरगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी के अनुसार विभिन्न धाराओं में चालान कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।