फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arrested for pasting posters threatening to blow up two police stations Jaunpur police

यूपी: दो थानों को उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर चस्पा करने वाला गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस 

Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
सार

जौनपुर में सड़क की मरम्मत न होने पर सुरेरी और रामपुर थाने को बदमाशों ने उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर थाने के गेट पर चस्पा किया था। पोस्टर पर दर्ज डी-33 गैंग के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Arrested for pasting posters threatening to blow up two police stations Jaunpur police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क की मरम्मत न होने पर सुरेरी और रामपुर थाने को बदमाशों ने उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर थाने के गेट पर चस्पा किया था। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर न्यायालय भेज दिया। हालांकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस अभी तलाश में जुटी है। पोस्टर पर दर्ज डी-33 गैंग के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। इसी नाम से मिलता जुलता एक व्हाट्सएप ग्रुप भी है जिसमें इलाके के कुछ लोग जुड़े हैं। संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े लोगों के बारे में भी पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुरेरी थाने के गेट पर धमका भरा पोस्टर चस्पा मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पोस्टर में रामपुर-कठवतिया मार्ग की मरम्मत अक्तूबर तक नहीं कराने पर सुरेरी और रामपुर थाने को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पोस्टर पर डी-33 गैंग का नाम लिखा था। पोस्टर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि थाना गेट पर पोस्टर सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी लक्ष्मीकांत दुबे ने चस्पा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर थाना गेट से लेकर आसपास की बाजारों में घूमता रहता है। उसकी मानसिक दशा भी सामान्य नहीं है। पुलिस को शक है कि पोस्टर किसी और ने तैयार किया है और उसे लक्ष्मीकांत दुबे के माध्यम से चस्पा कराया होगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टर पर दर्ज डी-33 गैंग के बारे में भी पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed