{"_id":"0a1e020a925e6b4fc2214e4d0ee00ae5","slug":"arrest-of-civil-disobedience-movement-in-protest-of-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सत्याग्रह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सत्याग्रह
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विधायक अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह शनिवार से शुरू हो गया। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में 36 घंटे के सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसियों ने अजय राय की गिरफ्तारी और साधु-संतों पर मुकदमे लादने का पुरजोर विरोध किया। मुकदमा वापसी और अजय राय की रिहाई की मांग उठाई। शाम छह बजे से शुरू हुआ सत्याग्रह सोमवार की सुबह तक चलेगा। सत्याग्रह की शुरुआत के मौके पर हुई सभा में विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के इशारे पर सपा सरकार अजय राय का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा और सपा के सियासी गठजोड़ का ही नतीजा है कि कोई भूमिका न होने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही कार्रवाई की जा रही है।
विधायक ललितेश ने कहा कि गोदौलिया बवाल मामले में दमनात्मक कार्रवाई के दम पर प्रदेश की सपा सरकार अपनी असफलताएं नहीं छिपा सकती। कांग्रेसजनों का क्या दोष है, प्रशासन इसे अब तक स्पष्ट नहीं कर पाया। 22 सितंबर और पांच अक्तूबर की घटना में संतों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का कोई अपराध नहीं था। लेकिन उन्हें फंसाया जा रहा है। कहा कि अन्याय प्रतिकार यात्रा में भाजपा के भी जनप्रतिनिधि शामिल थे लेकिन उन्हें न गिरफ्तार किया
गया और न ही उन पर एफआईआर दर्ज की गई। शहर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से जवाब चाहती है। धरना स्थल पर पंडित राजेशपति त्रिपाठी, प्रो. सतीश राय, अनिल श्रीवास्तव, सतीश चौबे, अरविंद मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, सीताराम केशरी, विनय शंकर मेहता, विनय शंकर राय, राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, श्वेता राय, रमजान अली, गोविंद शर्मा, मिठाई लाल यादव, मधुकर पांडेय, डॉ. अरविंद किशोर राय आदि उपस्थित थे।