{"_id":"62cbc8e8d6a52776e33f4bb0","slug":"arrangements-could-not-be-made-to-send-16-camels-to-rajasthan-mp-maneka-gandhi-organization-contacted-varanasi-dm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 16 ऊंटों को राजस्थान भेजे जाने का नहीं हो पाया इंतजाम, सांसद मेनका गांधी की संस्था ने डीएम से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 16 ऊंटों को राजस्थान भेजे जाने का नहीं हो पाया इंतजाम, सांसद मेनका गांधी की संस्था ने डीएम से साधा संपर्क
Mon, 11 Jul 2022 12:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:23 PM IST
सार
सफदरगंज नई दिल्ली की गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को वाराणसी के रामनगर में पकड़वाया था। एसीजेएम की कोर्ट ने ऊंटों को राजस्थान पहुंचाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर में तस्करों से बचाए गए 16 ऊंटों को राजस्थान के सिरोही पहुंचाने का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है। जबकि एसीजेएम की कोर्ट ने ऊंटों को राजस्थान पहुंचाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है। वहीं, मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने भी जिलाधिकारी से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
ऊंटों की अभिरक्षा हासिल करने वाली संस्था गौ ज्ञान फाउंडेशन से जुड़े लोगों के अनुसार ऊंटों को राजस्थान भेजने के लिए वाहन का इंतजाम कर लिया गया है। शिफ्टिंग में होने वाले खर्च पर मामला अटका हुआ है। सफदरगंज नई दिल्ली की गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को रामनगर के भीटी में पकड़वाया था।
विज्ञापन
तब से ऊंटों को भीटी स्थित एक अहाते में रखा गया है, ऊंटों के चारा पानी का इंतजाम रामनगर थाना की ओर से किया जा रहा है। इस केस में सुनवाई करते हुए एसीजेएम प्रथम नितेश कुमार सिन्हा की अदालत ने ऊंटों को राजस्थान के सिरोही भेजे जाने का पिछले दिनों आदेश दिया है।
विज्ञापन