फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Recruitment 2021 Online registration, recruitment will be done in Ranbankure stadium

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: वाराणसी में सितंबर में होगी सेना भर्ती, आठ जुलाई से 12 जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन

Wed, 07 Jul 2021 06:15 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 07 Jul 2021 06:15 PM IST
सार

आठ जुलाई से 20 अगस्त तक सेना भर्ती की वेबसाइट पर नवयुवक अपना आॅनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के युवा शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Army Recruitment 2021 Online registration, recruitment will be done in Ranbankure stadium
सेना भर्ती के लिए दौड़ते युवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना संजोए युवाओं के लिए एक खास खबर है। इसे जानने के बाद आपका यह सपना जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। ऐसे युवा उम्मीदवार जो सेना की रैली भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। जल्द ही वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू होने वाली है। 

विज्ञापन


सैन्य मुख्यालय से सेना भर्ती कार्यालय को हरी झंडी मिल गई है। आठ जुलाई से 20 अगस्त तक सेना भर्ती की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नवयुवक अपना आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। हालांकि कोविड संक्रमण की स्थिति का आकलन के बाद अंतिम निर्णय जिलाधिकारी द्वारा लिया जाएगा। 

विज्ञापन

छह सितंबर से रणबांकुरे मैदान में होगी भर्ती

Army Recruitment 2021 Online registration, recruitment will be done in Ranbankure stadium

छह से 30 सितंबर के बीच सेना भर्ती का आयोजन वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में किया जाएगा। सेना भर्ती में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के युवा शामिल हो सकते हैं। 

सेना भर्ती कार्यालय के सहायक निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि सैन्य मुख्यालय से जारी गाइडलाइन के आधार पर छह से 30 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती की तैयारियों की रूपरेखा जल्द ही तय कर ली जाएगी। इसके लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त तक आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन युवक करा सकते हैं।

नवंबर 2019 के बाद नहीं हुई भर्ती

Army Recruitment 2021 Online registration, recruitment will be done in Ranbankure stadium

कोरोना की पहली लहर से पहले नवंबर 2019 में अंतिम बार सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। इसके बाद अप्रैल 2021 में सेना भर्ती कराने की योजना थी लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्थगित करना पड़ा। अब एक बार फिर से सितंबर माह में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण की स्थिति के आकलन के बाद अंतिम निर्णय जिलाधिकारी लेंगे। इस संबंध में 12 जनपद के जिलाधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed