{"_id":"5a2e87c74f1c1bc45b8bb5d9","slug":"army-rally-in-varanasi-ballia-boys-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में बलिया के युवकों ने दिखाया दम, 423 ने पार की पहली बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में बलिया के युवकों ने दिखाया दम, 423 ने पार की पहली बाधा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रहे सेना भर्ती के दूसरे दिन बलिया के युवाओं ने दौड़ लगाई। सोमवार को बलिया के रसड़ा तहसील के 4770 युवकों ने दौड़ लगाई। इसमें 423 युवकों ने पहली बाधा पार की।
सुबह सात बजे से शुरू हुई दौड़ साढ़े ग्यारह बजे तक चली। अब इन्हें अन्य शारीरिक परीक्षाएं, मेडिकल और लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ये सैनिक बनकर देश की सेवा कर पाएंगे। मंगलवार को भी बलिया जिले के ही भर्ती होगी।
रसड़ा तहसील के 8951 युवकों ने सेना भर्ती में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 5216 अभ्यर्थी रणबांकुरे स्टेडियम में भर्ती में शामिल होने पहुंचे। इसमें 446 अभ्यर्थी लंबाई कम होने की वजह से दौड़ के पहले ही बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन
करीब तीन-तीन सौ के ग्रुप में युवकों की दौड़ शुरू कराई गई। रणबांकुरे स्टेडियम में चार सौ मीटर मैदान के चार चक्कर लगाने थे। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से 18 बार दौड़ कराई गई। कुल 423 युवक तय समय में दौड़ पूर कर पाए और भर्ती के अगले चरण में प्रवेश कर पाए।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि मंगलवार को बलिया जिले के बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के 8727 युवकों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
बताया कि आधार कार्ड न होने की वजह से करीब सौ युवकों को भर्ती में शामिल नहीं होने दिया गया। भर्ती में शामिल होने के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति लाना जरूरी है।