{"_id":"5bdec9cdbdec2262ae58ee8d","slug":"army-man-teasing-with-woman-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने किशोरी से की छेड़खानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने किशोरी से की छेड़खानी, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची से नई दिल्ली जा रही 20839 अप राची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान गया रेलवे स्टेशन के पास सेना के जवान ने आधी रात के समय एक किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के पिता ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
सूचना पर ट्रेन के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचने के बाद जीआरपी ने जवान को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज की और चालान कर दिया। जीआरपी ने केस गया स्थानांतरित कर दिया।
राजधानी एक्सप्रेस के ए-5 कोच में किशोरी परिवार वालों के साथ नई दिल्ली की यात्रा पर थी। किशोरी के समीप की सीट पर पंजाब के अमृतसर का निवासी और 112 बटालियन आर्मी राची में तैनात जवान गुरमीत सिंह बैठा था।
विज्ञापन
रात में 11 बजे गया से ट्रेन खुली तो किशोरी परिवार के साथ खाना खाकर अपने सीट पर ले गई। इसी बीच गुरमीत ने किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार वाले जग गए और सेना के जवान की शिकायत ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों से की।

जवान को जेल भेज दिया
आरपीएफ ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी चौकन्नी हो गई। ट्रेन रात डेढ़ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही जीआरपी ने जवान को पकड़ लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया और गुरमीत का चालान कर दिया।
रविवार को जीआरपी ने केस गया जीआरपी को भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सेना के जवान को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।