फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army man teasing with woman in train

यूपी: राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने किशोरी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Army man teasing with woman in train
डेमो - फोटो : डेंमो
रांची से नई दिल्ली जा रही 20839 अप राची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान गया रेलवे स्टेशन के पास सेना के जवान ने आधी रात के समय एक किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के पिता ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
विज्ञापन


सूचना पर ट्रेन के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचने के बाद जीआरपी ने जवान को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज की और चालान कर दिया। जीआरपी ने केस गया स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस के ए-5 कोच में किशोरी परिवार वालों के साथ नई दिल्ली की यात्रा पर थी। किशोरी के समीप की सीट पर पंजाब के अमृतसर का निवासी और 112 बटालियन आर्मी राची में तैनात जवान गुरमीत सिंह बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में 11 बजे गया से ट्रेन खुली तो किशोरी परिवार के साथ खाना खाकर अपने सीट पर ले गई। इसी बीच गुरमीत ने किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार वाले जग गए और सेना के जवान की शिकायत ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों से की।

जवान को जेल भेज दिया

आरपीएफ ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी चौकन्नी हो गई। ट्रेन रात डेढ़ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही जीआरपी ने जवान को पकड़ लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया और गुरमीत का चालान कर दिया।

रविवार को जीआरपी ने केस गया जीआरपी को भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सेना के जवान को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed