{"_id":"652065d1c8b8379d920b1466","slug":"arbitrariness-is-not-tolerated-in-the-construction-of-roads-do-not-make-dpr-without-taking-suggestions-from-public-representatives-varanasi-news-c-20-vns1013-383128-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़कों के निर्माण में मनमानी बर्दाश्त नहीं, बिना जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए न बनाएं डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़कों के निर्माण में मनमानी बर्दाश्त नहीं, बिना जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए न बनाएं डीपीआर
विज्ञापन
शहर की सड़कों के निर्माण में मनमानी नहीं चलेगी। जनप्रतिनिधियों से बात करके क्षेत्र की जरूरत के अनुसार सड़कों के गड्ढा मुक्ति का प्रस्ताव तैयार करें। यह कहना है राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल का। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंता को गड्ढा मुक्ति के लिए बनाए गए प्रस्ताव में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव नहीं लेने पर भी नाराजगी जाहिर की।
मंत्री सर्किट हाउस में शुक्रवार की देर शाम राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ रविंद्र जायसवाल ने बैठक की। इसमें दोनों ही मंत्रियों ने पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, जल संस्थान, नगर निगम व विद्युत विभाग के अधिकारी को चेताया। मंत्री जायसवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए सड़क की पटरियों एवं नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कहा। खोजवां मार्ग पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर नाराजगी जाहिर की। कमच्छा तिराहा, गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर भी अभियान चलाने के लिए कहा। नटनिया माई मंदिर से शिवपुर बाईपास तक दो वर्ष पहले बने प्रस्ताव के बाद भी काम नहीं करने पर अभियंताओं को साथ में मौके का निरीक्षण करने को कहा। कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट, विकास भवन एवं नगर निगम में हेल्प डेस्क बनाएं। मीटर रीडिंग के लिए घरों पर जाने वाले कर्मियों को बगैर आई कार्ड एवं वर्दी के दो से अधिक संख्या में कतई न जाने दें। पुलिस के अधिकारियों को इस पर कड़ी नजर रखने के लिए भी कहा।
बाजार में शौचालय की व्यवस्था करें
गोदौलिया, लहुराबीर, अर्दलीबाज़ार, भोजूबीर आदि शहर के अन्य मुख्य बाज़ारों में विशेष कर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नई सड़कों में लापरवाही पर लगाई फटकार
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहड़िया से काली माता मंदिर व लहरतारा मार्ग पर व्यावहारिक तरीके से काफी ऊंची सड़क निर्माण कराए जाने पर भी नाराजगी जताई तथा नियमानुसार सड़क निर्माण कराए के लिए कहा। उन्होंने मोहन सराय हाईवे मार्ग के क्षतिग्रस्त एवं गड्ढों का नियमित तरीके से मरम्मत कराने के लिए कहा।
जिला और मंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ेगी
श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय एवं दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की 60 यूनिट स्टोरेज क्षमता के वृद्धि के लिए रविंद्र जायसवाल ने विधायक निधि से उपकरण व अन्य सामग्री खरीदने के लिए कहा। साथ ही बुखार एवं डेंगू से पीड़ित लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की भी सलाह दी।