फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   appreciation of the Government removed count cycle journey

साइकल यात्रा निकाल सरकार की खूबियां गिनाईं

Fri, 07 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 07 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
appreciation of the Government removed count cycle journey

लोहता/कछवां रोड/चौबेपुर। समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाईं।

विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कछवां रोड-कपसेठी मार्ग पर निकली साइकल यात्रा को पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रोहनिया विधायक महेन्द्र पटेल ने अपने आवास से साइकल यात्रा निकाली जो तूलाचक, उंचगांव, दाऊदपुर, रोहनिया होते हुए कोरौता बाजार स्थित भानू शंकर पटेल के आवास पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि सपा की नीतियों व कार्यों को घर-घर पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस दौरान सुजीत यादव उर्फ लक्कड़, संजय यादव, बबलू मौर्य, छब्बू यादव, काशी नाथ यादव, गोपाल यादव, सर्वेश पटेल आदि मौजूद रहे।
वहीं कछवां रोड-कपसेठी मार्ग पर निकली साइकल यात्रा को भी राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रोहित यादव, केशनाथ यादव, हरिशंकर, आचार्य शंकर बिंद, देवेंद्र सिंह, प्रगट सिंह, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। उधर, चौबेपुर के धौरहरा गांव से भी सपा कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकाली।
 रैली को पूर्व विधायक राजनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली धौरहरा, कुर्सिया, राजवाड़ी, कैथी होते हुए उगापुर पहुंची। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
 कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे साइकल यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक राजनाथ यादव ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, भीम यादव, रामसूरत, लालजी सोनकर, सत्येंद्र यादव, मुरारी, राकेश, रमेश मौजूद रहे।

वहीं शिवपुर विधानसभा के हुसेपुर से साइकल यात्रा निकाली। इस दौरान अखिलेश मिश्र, संजय मिश्र, संजय यादव, डॉ. पीयूष यादव, अखिलेश यादव, उमेश यादव, राजकुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed