फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply two masks to avoid double mutants

डबल म्यूटेंट से बचने के लिए लगाएं दो मास्क

Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Apply two masks to avoid double mutants
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को टीकाकरण कराने की सलाह दी जा रही है। साथ ही अब कोरोना के डबल म्यूटेंट से बचने के लिए दोहरे मास्क पहनने की भी बात कही गई है। कपड़े वाले मास्क के नीचे सर्जिकल मास्क पहनने को अधिक सुरक्षित बताया जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों के साथ ही अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगाेें को जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले तीन लेयर वाला सर्जिकल मास्क लगा लें, फिर पूरी तरह से फिट होने वाले दो लेयर के सूती के कपड़े के मास्क को भी पहनें। इससे संक्रमण से बचाव के साथ ही सुरक्षित भी रह सकेंगे। टीकाकरण अभियान की भी संक्रमण को कम करने में अहम भूमिका है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लेने के बाद संक्रमित होने वालों को स्वस्थ होने के 84 दिन बाद ही दूसरी डोज लेनी चाहिए। बताया कि अगर कोई संक्रमित होकर स्वस्थ हो जाता है तो उनके भीतर एंटीबॉडी बन चुकी है, ऐसे में अगर टीकाकरण भी कराया जाए तो शरीर में अतिरिक्त एंटीबॉडी बनने लगती है। डॉ. सिंह ने बताया कि अगर कोई बीमार है या खाली पेट है उसे टीका नहीं लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed