{"_id":"613a62be8ebc3eb25e1a9373","slug":"apply-for-admission-in-shastri-and-acharya-till-september-24-varanasi-news-vns610691869","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए 24 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए 24 सितंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री व आचार्य में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। दाखिले के इच्छुक छात्र अब 24 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों का दाखिला मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर ली जाएगी। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और उसके अनुसार ही आवेदन करें। शास्त्री और आचार्य में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर तक ई चालान निकाल सकते हैं।
इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में अभ्यर्थी 23 सितंबर तक पंजीकरण शुल्क जमा कर सकते हैं। शास्त्री प्रथम, आचार्य प्रथम तथा संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम खंड की मेरिट सूची का प्रकाशन 29 सितंबर को किया जाएगा। प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
यह होगा शुल्क
शास्त्री तथा आचार्य प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण के लिए शुल्क 200 रुपये तथा बैंक चार्ज 15 रुपये निर्धारित है।
शास्त्री द्वितीय/शास्त्री तृतीय, संस्कृत प्रमाणपत्रीय द्वितीय/तृतीय कक्षाओं का संपूर्ण शुल्क 1000 तथा बैंक चार्ज 15 रुपये है।
आचार्य तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2020-22) के लिए शुल्क 1200 तथा बैंक चार्ज 15 रुपये है।