फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   application

काशी से पद्मअलंकरण के लिए 13 ने किया आवेदन

Tue, 24 Sep 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
application
वाराणसी। काशी से 2020 के पद्म पुरस्कारों के लिए 15 विशिष्ट जनों ने दावेदारी पेश की है। कला, साहित्य, विज्ञान, धर्म और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों ने आवेदन किया है। अलंकरण के लिए स्थानीय प्रशासन नामों की जांच के बाद आवेदन को शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इन नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आवेदकों में कलाकार, साहित्यकार, विज्ञानी, शास्त्रीय संगीतकार और लोकगीत कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन

काशी से पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी करने के बाद निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदनों को शासन को भेजा जाएगा। चयनित विद्वानों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 13 आवेदन मिल चुके हैं और दो विद्वानों के लिए संस्तुतियां आई हैं। काशी से पद्म अलंकृत विभूतियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। पद्मविभूषण ठुमरी साम्राज्ञी स्व. गिरिजा देवी, बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव, पद्मभूषण राजन-साजन मिश्र, पद्मश्री पंडित छन्नू लाल मिश्र, पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री प्रशांति सिंह, पद्मश्री सोमा घोष, पद्मश्री टीके लहरी समेत कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

आवेदन
राजनम योगी शंखवादक
अमरनाथ शर्मा कला
शिवनाथ मिश्रा सितार
डॉ. कमला पांडेय साहित्य
डॉ. बनवारी सिंह यादव साहित्य
प्रो. प्रकाश चंद्र सूद विज्ञान
प्रो.कृष्णा चक्रवर्ती सितार
डॉ. राकेश पांडेय योग
पं. पूरण महाराज तबला
विष्णु यादव बिरहा
सुरेंद्र मोहन मिश्र शास्त्रीय संगीत
आचार्य पं. अशोक द्विवेदी सामाजिक, साहित्य व धर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed