{"_id":"680fdb7c95ad2c07da06f7c1","slug":"application-for-admission-to-central-higher-tibetan-institute-begins-varanasi-news-c-20-vns1056-967907-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन कर दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
भरे गए आवेदन पत्र को पांच जून से पहले संस्थान के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट और कुरियर के जरिये पांच जून तक भेजा जा सकता है। तिब्बती शिक्षा संस्थान में पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, बीएफए, आचार्य, एमएफए, विद्यावारिधि और दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले होंगे। संस्थान में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा 22 जून को दो पालियों में होगी और परिणाम 26 जून को जारी किए जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग तीन से पांच जुलाई तक होगी। आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.cihts.ac.in पर दाखिले की पूरी जानकारी ले सकते हैं।