फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Application for admission in Kashi Vidyapith start from 5 May six new certificate courses

Mission Admission: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन पांच मई से, शुरू होंगे छह नए सर्टिफिकेट कोर्स

Wed, 12 Apr 2023 08:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया पांच मई से शुरू होगी।  बुधवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में केंद्रीय पुस्तकालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Application for admission in Kashi Vidyapith start from 5 May six new certificate courses
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नए सत्र में प्रवेश के लिए पांच मई से आवेदन पत्र ऑनलाइन हो जाएंगे। एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम के साथ ही छह नए सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में वर्तमान सत्र से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में केंद्रीय पुस्तकालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रवेश समिति ने प्रवेश आवेदन पत्र के लिए पांच से 25 मई की तारीख निर्धारित की। समय से आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्र 26 से 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दो या दो से अधिक पाठ्यक्रम में प्रवेश आवेदन भरने वालों को प्रवेश शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। छात्रों की सुविधा के लिए बैंकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी गई है। छात्र मनोविज्ञान विभाग और शिक्षा शास्त्र में तीन-तीन वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीएचयू की प्रयोगशाला में होगा असली और नकली रत्नों का परीक्षण, UP का होगा पहला सेंटर

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पर फैसला जल्द

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी। बैठक में पाठ्यक्रम को पीपीटी के माध्यम से प्रवेश समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतिकरण प्रो. अनिल कुमार चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. संजय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed