फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal tightens its waist for assembly elections

विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल ने कसी कमर

Wed, 14 Jul 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal tightens its waist for assembly elections
अपना दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। रोहनिया विधानसभा के पदाधिकारियों ने मोहनसराय स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव में अपना दल के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर टेन यूथ, जिसमें एक महिला को अनिवार्य रूप से रखकर मजबूत संगठन का निर्माण कर जनता के मूलभूत सवालों पर चुनाव में हिस्सेदारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद पटेल ने की। संचालन शमशेर वर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मंच दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष उमेश चंद मौर्य, साजन सोनकर, भाई लाल पटेल, पप्पू पटेल, रामकेश पटेल, राधेश्याम उपाध्याय, रविंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, ब्रह्मचारी पटेल, शिवशंकर पटेल व महेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed