फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aparajita100 millions smiles in silver groove school at varanasi

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः हर नारी के चेहरे पर लाएंगे आत्मविश्वास की मुस्कान

Thu, 10 Jan 2019 12:30 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Thu, 10 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
aparajita100 millions smiles in silver groove school at varanasi
नारी गरिमा के साझा संकल्प से जुड़ीं सिल्वर ग्रोव स्कूल की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
 शिक्षित और सशक्त होकर हम न सिर्फ खुद के बल्कि हर नारी के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान लाने का पूरा प्रयास करेंगे। नारी गरिमा के प्रति पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम भी करेंगे। ये शपथ लेकर सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर की 250 से अधिक छात्राएं अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से जुड़ गईं। छात्राओं ने नारी गरिमा के इस साझा संकल्प में पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका अदा करने का वचन लिया।
विज्ञापन


अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर में सजगता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना चतुर्वेदी ने कहा कि नारी के प्रति आदर और सम्मान का भाव हमें बचपन से ही बच्चों में डालने की जरूरत है। नारी को स्वयं अपनी ताकत और क्षमता का एहसास होना चाहिए। वो अपनी क्षमता समझेगी तभी वो समाज को कुछ दे सकती है।
विज्ञापन


बूंद-बूंद से जिस तरह सागर भरता है, ठीक वैसे ही ये अपराजिता अभियान नारी सशक्तीकरण को बल देगा। निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण की कड़ी में अमर उजाला का अपराजिता अभियान सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर रेनू सेठिया, आकांक्षी सिंह, लक्ष्मी सिंह, रोमा बनर्जी, श्रद्धा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed