{"_id":"625fe058c4a1cc3ee331e983","slug":"any-type-of-procession-will-not-go-out-without-permission-varanasi-additional-commissioner-of-police-said-to-avoid-rumours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बगैर अनुमति के नहीं निकलेंगे जुलूस और शोभायात्रा, अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अफवाह से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बगैर अनुमति के नहीं निकलेंगे जुलूस और शोभायात्रा, अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अफवाह से बचें
Wed, 20 Apr 2022 03:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 03:58 PM IST
सार
वाराणसी में बिना अनुमति के कोई जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकालेगा। चौक थाने में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफवाहों फैलाने वालों की सूचना संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष और पुलिस उच्चाधिकारियों को दें।
विज्ञापन
चौक थाने में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए अपर पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह से बचें। किसी भी अफवाह में न आएं और यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं शहर में बिना अनुमति के कोई जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकालेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को चौक थाने में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफवाहों फैलाने वालों की सूचना संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष और पुलिस उच्चाधिकारियों को दें। इस दौरान लोगों ने कई समस्याएं गिनाईं। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने अपील किया कि संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
इस दौरान धर्म गुरुओं को अपर पुलिस आयुक्त ने सम्मानित किया। बैठक में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर से नीरज कुमार पांडेय, हाजी महबूब आलम, फरीद अहमद अंसारी, अब्दुल बारी, अनूप कुमार, वंश नारायण यादव, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को लंका थाने में संभ्रात जनों और धर्म गुरुओं संग बैठक की। इस दौरान ईद त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। एसीपी ने कहा कि कोई समस्या या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में अर्जुन पांडेय, राजकुमार सिंह पटेल, आरिफ अंसारी, सुरेश राजभर, शरीफ अहमद, दीपक भारती, विजय नारायण सिंह आदि रहे।