वाराणसी: कोई भी खिलाड़ी बीएचयू में कर सकेगा अभ्यास, क्रीड़ा परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा प्रस्ताव
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसी वर्ष योजना को लागू किया जाएगा। पे एंड यूज के तहत अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बीएचयू के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पे एंड यूज की तर्ज पर कोई भी खिलाड़ी वाराणसी स्थित बीएचयू के खेल संसाधनों का उपयोग कर कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी सहित कई खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल मैदानों और संसाधनों का इस्तेमाल आने वाले दिनों में सामान्य खिलाड़ी भी कर अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी से 300 रुपये प्रति माह शुल्क लेने की योजना है।
कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए प्रस्ताव में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए शेड्यूल बनाकर कर भेजा गया है। ताकि इंडोर स्टेडियमों में भीड़ न लगे और बीएचयू के किसी पंजीकृत खिलाड़ियों कोई परेशानी न हो। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसी वर्ष योजना को लागू किया जाएगा। पे एंड यूज के तहत अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बीएचयू के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी। योजना के तहत होने वाली आमदनी से खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
ये हैं सुविधाएं
बीएचयू में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ कोर्ट, वालीबाल, बास्केटबाल, स्क्वैश, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, जिम, स्वीमिंग सहित इंडोर स्टेडियम के करीब 25 से ज्यादा खेल हैं। इनमें अभ्यास की आधुनिक व्यवस्था है।
राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों को ट्रायल आठ से
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम के गठन के लिए राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल आठ सितंबर से वाराणसी स्थित सिगरा स्टेडियम में शुरू होगा। सिविल सर्विस, परिषद, बोर्ड, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहायक अधिकारी को छोड़कर सभी सरकारी विभाग के कर्मचारी हिस्सा ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से कुश्ती, कैरम, कबड्डी, हॉकी, वालीबाल, एथलेटिक्स सहित 17 खेलों के लिए ट्रायल होगा। आठ सितंबर को जिला और 10 को मंडल स्तरीय ट्रायल होगा।